फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मैकेनिकल इंजीनियरिंग ट्रेड में सर्वाधिक 23 सीटों पर हुआ प्रवेश

Sat, 03 Aug 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक : 239 सीटों के सापेक्ष 192 सीटें अब भी रिक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग व प्रमाणपत्र सत्यापन का कार्य समाप्त हो चुका है। तीसरे चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग दो अगस्त से शुरु होगी। 6 अगस्त से उम्मीदवारों का प्रमाणपत्र सत्यापन कार्य राजकीय पॉलिटेक्निक छबिलहाखोर में होगा। मैकेनिकल इंजीनियरिंग ट्रेड युवाओं का भा रहा है। इस ट्रेड में सर्वाधिक 23 सीटों पर प्रवेश हुआहहै।
दूसरे चरण की काउंसिलिंग तक करीब 47 सीटों में प्रवेश हुआ है। छबिलहा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रिनिक्स इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल डिजाइन एंड प्रोडक्शन ट्रेड में पढ़ाई होती है। सभी ट्रेडों में 75-75 सीटें हैं। जिन पर प्रवेश के लिए दो चरणों की काउंसिलिंग व प्रमाणपत्र सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य मलिक मोहम्मद सलीम ने बताया कि ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद कॉलेज में प्रमाणपत्रों का सत्यापन होता है। दो चरणों के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 23, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 17 और टेक्सटाइल डिजाइनिंग एंड प्रिंटिंग में 7 सीटों पर प्रवेश हुआ है। कॉलेज में 239 सीटें हैं। इनमें 192 सीटें रिक्त हैं। इन पर तीसरे चरण में प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें