रेलवे स्टेशन रोड स्थित फर्नीचर के गोदाम में लगी आग-स्रोत जागरूक पाठक
पुरानी बस्ती(सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पीछे मंगलवार रात करीब 10 बजे फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मशक्कत से आग पर काबू पाता। आग से लाखों रुपये के सामान जलने की आशंका है।
गोदाम संचालक मेराज अहमद ने बताया कि उनका आवास गोदाम के ठीक सामने है। घटना के समय वह घर पर नहीं थे। घर की महिलाओं ने मंगलवार की रात 10 बजे के करीब गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना देने के बाद उन्हें सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने काफी मशक्कत से करीब एक घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग से गोदाम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जल गया है। उन्होंने बताया कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मेराज अहमद ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।