बस्ती। श्रम विभाग की ओर से 12 मार्च को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्रमिकों की बेटियों की शादी कराई जाएगी। कुल 200 जोड़े एक-दूसरे का हाथ थामेंगे। विभाग 85 हजार रुपये श्रमिकों के खाते में भेजेगा जबकि 15 हजार रुपये शादी के आयोजन में खर्च होगा। सहायक श्रम आयुक्त सचिन कुमार सिंह ने बताया कि शादी का आयोजन सुबह नौ बजे से होगा। संवाद