फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बगल तालाब में डूबने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बगल तालाब में डूबने से मासूम की मौत
विज्ञापन

बहादुरपुर (बस्ती )। कलवारी थाना क्षेत्र के रोहीपुर गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम की घर के बगल स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। उक्त गांव निवासी राम बुझारत का डेढ़ वर्षीय बेटा रितेश सुबह अचानक लापता हो गया। राम बुझारत की पत्नी मीना देवी ने बताया कि वह बच्चे को छोड़कर नहाने लगी। नहाने के बाद उसको बेटा नजर नहीं आया तो उसे ढूंढने लगी। शाम तक बेटे रितेश के न मिलने पर उसके पति ने घर के बगल तालाब में जाकर देखा तो वहां रितेश मृत अवस्था में उतराया मिला। आनन-फानन में बाहर निकाल कर उसे राम जानकी मार्ग कलवारी में स्थित सीएचसी बहादुरपुर ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें