फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में घायल राजमिस्त्री की लखनऊ ले जाते समय मौत

Thu, 22 Feb 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महाखरपुर बाजार के पास खंभे से टकरा गई थी बाइक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। महाखरपुर बाजार के पास मंगलवार रात बाइक सवार राजमिस्त्री खंभे से टकरा गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महाखरपुर निवासी शैलेश कुमार (27) मंगलवार रात कुछ सामान खरीदने शृंगीनारी बाजार गए थे। रात करीब नौ बजे घर लौटते वक्त उनकी बाइक अनियंत्रित होकर महाखपुर गांव के पास स्थित खंभे से टकरा गई। शैलेश का सिर खंभे से टकरा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी परशुरामपुर ले गए। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। वहां से शैलेश को लखनऊ रेफर कर दिया गया। तीन भाइयों में शैलेश दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें