कुदरहा। शहीद रघुनाथ सिंह के पैतृक गांव कुसम्ही खुर्द में परिवार के लोगों ने शुक्रवार को पौधरोपण के माध्यम से उनका बलिदान दिवस मनाया। बलिदानी रघुनाथ सिंह उपवन में बहादुरपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा शैलेंद्र दूबे व ग्राम प्रधान राम सुंदर के साथ पौधरोपण किया।
वर्ष 1984 में कुसम्ही खुर्द गांव के रघुनाथ सिंह सेना द्वारा चलाए गए आपरेशन ब्लू स्टार में शहीद हो गए थे। परिवार के लोगों ने इस बार उनके बलिदान दिवस को पौधरोपण के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। शहीद की पत्नी सीता देवी परिवार के साथ गांव पहुंची। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहादुरपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा शैलेंद्र दूबे व ग्राम प्रधान रखौना राम सुंदर के साथ बलिदानी रघुनाथ सिंह उपवन में कई छायादार पौधे लगाए। इस दौरान गांव व क्षेत्र के कई संभ्रांत लोग भी मौजूद रहे। शहीद परिजनों ने मुख्य अतिथि से उपवन को उनकी स्मृति के रूप में संजोने का अनुरोध किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जल्द ही ग्राम प्रधान के सहयोग से इस उपवन का विकास किया जाएगा। अभी तक उनके नाम पर कुछ भी कार्य न होना दुर्भाग्य है। भरोसा दिया कि जल्द ही इस पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
इस मौके पर शहीद की बेटी शैला सिंह, मेजर चंद्र प्रकाश उपाध्याय, खुशबू सिंह, हवलदार अनिल यादव, हरिगोविंद दूबे आदि उपस्थित रहे ।