फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहादत शताब्दी जागृति यात्रा का किया स्वागत

विज्ञापन
जागृति यात्रा का स्वागत करते लोग- संवाद
विज्ञापन
बस्ती। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहादत शताब्दी पर निकली जागृति यात्रा सोमवार को नगर भ्रमण कर कंपनीबाग गुरुद्वारे पहुंची। यहां यात्रा का सरदार हरी सिंह और प्रभुप्रीत सिंह के नेतृत्व में गुरुचरन सिंह चावला, गांधी नगर में जेम्स और संगत ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

जागृति यात्रा तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब से खालसाई परंपराओं के अनुसार प्रारंभ की गई। यह यात्रा गोरखपुर से शुरू होकर सतंकबीरनगर गुरुद्वारे, मुंडेरेवा जिला अस्पताल, रोडवेज, गांधी नगर होते हुए कंपनीबाग श्री गुरुद्वारे तक पहुंची। जिले के विभिन्न गुरुद्वारों, स्त्री सत्संग सभाओं और सिख धार्मिक-सामाजिक संगठनों ने जिला अस्पताल से कंपनीबाग तक फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा का उद्देश्य गुरु साहिब की विचारधारा और शहादत का प्रचार-प्रसार करना है। इसमें एक विशेष वाहन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान थे, और गुरुओं के शस्त्र प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

यात्रा में तख्त पटना साहिब के हेड ग्रंथी, डॉ. सरदार गुरमीत सिंह, डॉ. अमरजोत सिंह, दो ग्रंथी और एक कथावाचक के साथ तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के दो प्रमुख सदस्य तथा मनमोहन सिंह पोपली भी शामिल रहे। जागृति यात्रा के दौरान कंपनीबाग गुरुद्वारे में लंगर छका गया।
इस अवसर पर ज्ञानी प्रदीप सिंह, ग्रंथी हर्षदीप सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, रौनक, कुलवेंद्र सिंह, अंकुर वर्मा, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’, विनय सिंह, रोनित, जसबीर सिंह, सन्नी, पीयूष, दीपेंद्र सिंह एडवोकेट, गुरमीत सिंह, विनोद सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा इसके बाद अयोध्या के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें