फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छेदियापारा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव.

Tue, 20 Jun 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर (बस्ती)। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के छेदियापारा की 25 वर्षीय विवाहिता का सोमवार को सुबह फंदे से लटका शव मिला। विवाहिता के पति की सूचना पर पिता व मायके के अन्य लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। रुधौली थानाक्षेत्र के अनदेउरा निवासी नन्दलाल यादव ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी बेटी सुशीला की शादी लगभग तीन वर्ष पहले परशुरामपुर थाना क्षेत्र के छेदियापारा निवासी दुर्गेश यादव पुत्र बद्री प्रसाद यादव के साथ हुई थी। सुशीला की दो वर्ष की बेटी भी है, जिसका नाम अनुराधा है। नंदलाल ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही सुशीला के ससुराल वाले दहेज में एक लाख रूपये, सोने की अंगूठी तथा बाइक मांग रहे थे। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई। नंदलाल ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब पांच बजे उसकी बेटी सुशीला ने फोन करके बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे मारपीट रहे हैं। उसके फोन करने के आधे घंटे बाद ही दामाद दुर्गेश ने फोन किया कि सुशीला ने पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है।
विज्ञापन

पुलिस ने पति दुर्गेश, ससुर बद्री प्रसाद, देवर मुकेश तथा जेठानी कांती पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परशुरामपुर के एसएचओ रामेश्वर यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें