फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांऊ में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 27 Oct 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। कलवारी क्षेत्र के पांऊ गांव में 32 वर्षीय विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वजह के बारे में अभी कुछ जानकारी पुलिस नहीं जुटा पाई है। घटना से एक घंटे पहले उसने भाई को फोन कर बुलाया था।
जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गौरा गोसाई गांव निवासी वंदना की शादी 2017 में कलवारी थाना क्षेत्र के पांऊ गांव निवासी मनीष शुक्ल के साथ हुई थी। दोनों के सात वर्षीय बेटी अनवी और पांच वर्षीय बेटा प्रखर है। पति मनीष ने बताया कि शनिवार की दोपहर में वंदना ने अज्ञात करणों से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसकी जानकारी होने पर स्वजन ने तत्काल फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर वंदना के भाई देवेंद्र मिश्र, छोटे भाई आशुतोष मिश्र, बहन मधु, भाभी रितु और चाचा के लड़के विजय मिश्र मौके पर पहुंचे। चचेरे भाई विजय ने बताया कि दोपहर में ही भाई देवेंद्र के पास वंदना ने फोन कर बुलाया। कहा कि आ जाओ कुछ बात करनी है। फोन करने के एक घंटे बाद उसकी मौत की सूचना मिली। ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। ़

26जेएनडी06-पत्रकार वार्ता करते हुए डीएसपी अमित भाटिया। संवाद

26जेएनडी06-पत्रकार वार्ता करते हुए डीएसपी अमित भाटिया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें