फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 12 Jul 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ, बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के कोल्हुई रामनगरा गांव की 20 वर्षीय विवाहिता का दुप्पटे के सहारे पंखे में लटकता शव पाया गया। पति की सूचना पर मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक सीमा (20) पत्नी मंगेश चौहान दिन में करीब ढ़ाई बजे अपने कमरे में अदंर से फाटक बंद कर लिया। फाटक अंदर से बंद था। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिवार के लोगों ने झंाक कर देखा तो होश उड़ गए। फाटक तोड़कर शव को नीचे उतारे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर नायब तहसीलदार पूजा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्र व फोरेसिंक टीम ने पहुंच गई। विवाहिता की शादी 26 अप्रैल को हुई थी। एसएचओ उपेंद्र मिश्र ने बताया कि मृतका के पिता राम दुलारे निवासी कारेखूंट थाना भवानीगंज सिद्धार्थनगर को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें