फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 03 May 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के हेंगापुर गांव की घटना
विज्ञापन

पिता ने पति समेत अन्य परिजनों पर दर्ज कराया दहेज हत्या का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। हेंगापुर गांव में 23 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटका शव मिला। छत के हुक में टंगे पंखे में फंदा बांधा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी है। विवाहिता के मायके के लोगों ने दहेज के लिए मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति रघुवीर एवं अन्य परिजनों पर केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, हेंगापुर गांव निवासी रघुवीर की शादी 10 मई 2023 को शिवानी के साथ हुई थी। करीब दो महीने पहले रघुवीर रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई चला गया। परिवार के लोगों का कहना है कि बुधवार शाम को शिवानी फोन पर पति से बात कर रही थी। बातचीत में किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद सभी लोग खा-पीकर सो गए। सास प्रेमावती ने बताया कि जब बहू शिवानी के कमरे का दरवाजा काफी देर बाद नहीं खुला तो वह आवाज देकर बुलाने लगी।
विज्ञापन

भीतर से कोई आवाज नहीं आने पर खिड़की से झांक कर देखा तो बहू का शव पंखे में फंदे के सहारे लटक रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से जांच की। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि शिवानी के पिता की तहरीर पर पति सहित अन्य परिजनों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

...
शादी के एक माह से प्रताड़ित करने लगा था पति
शिवानी के पिता नंदलाल निवासी खखौड़ा थाना कलवारी ने बताया कि पिछले वर्ष दस मई को बेटी शिवानी की शादी अपने सामर्थ्य के हिसाब से दान दहेज़ दे कर रघुवीर के साथ की थी। शादी के एक माह बाद ही रघुवीर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। इसकी शिकायत रघुवीर के बड़े भाई सुनील से की थी। शिवानी अपने बुआ के घर गायघाट बरक्षा में सम्मिलित होने गई थी। जहां से बुधवार को दोपहर अपने ससुराल आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें