फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 09 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ब्यूटी रावत की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में शनिवार की दोपहर 32 वर्षीय विवाहिता की दुपट्टे के फंदे से छत के कुंडे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विवाहिता के पति संतोष रावत ने बताया कि घटना के समय उसकी पत्नी ब्यूटी और चार वर्षीय बेटी अंकिता घर पर थी। जब वह घर पहुंचा तो बेटी ने पत्नी के फंदे से लटकने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसके शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को भी जानकारी हुई। संतोष ने बताया कि वर्ष 2019 में उसकी शादी ग्राम सुपरा देवरिया थाना हरपुर बुदहट जिला गोरखपुर की रहने वाली ब्यूटी रावत से हुई थ। वह पत्नी और बेटी अंकिता के साथ नरखोरिया गांव स्थित आवास में रहता था। मां और दो भाई कोलकाता शहर में रहते हैं।
विज्ञापन

संतोष एक निजी विद्यालय में कक्षा आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाता है। उसकी पत्नी घर पर ही रहती थी। आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक सोनहा मोतीचंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें