फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिटाई से घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के भेंडवा गांव की रहने वाली विवाहिता ज्योति पुत्री रवींद्र कुमार की बृहस्पतिवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप हैं कि बीते छह जून को ससुराल में मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मायके पक्ष के लोग उसे गोरखपुर में भर्ती कराए थे। मामले में विवाहिता के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है।
जानकारी के अनुसार ज्योति की शादी 13 मई 2025 को नगर बाजार (धोबी टोला) निवासी सोनू पुत्र मोतीलाल कन्नौजिया से हुई थी। ज्योति के पिता का आरोप है कि 6 जून की शाम करीब पांच बजे उसका पति सोनू ज्योति की बुरी तरह पिटाई कर गला दबा दिया था। जिससे वह बेहोश हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया।
वहां बृहस्पतिवार को दिन में दो बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के पिता रविंद्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ज्योति से दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। न देने पर पति समेत ससुरालियों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। ज्योति से चार माह का बेटा यशराज भी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिल चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें