फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मायके जाने की कर रही थी जिद

Sun, 19 Oct 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद, बस्ती। दीपावली पर मायके जाने की जिद कर रही वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के केउवां जप्ती गांव की 23 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

केउआं जप्ती निवासी मुकेश कुमार मुंबई में रहता है। बताया जा रहा है कि घर पर रह रही पत्नी खुशबू से शुक्रवार रात पति से फोन पर बात कर रही थी। परिवार के लोगों ने बताया कि वह दीपावली पर मायके जाने की जिद कर रही थी। इसके बाद वह खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। सुबह देर तक बाहर न निकलने पर सास राजकुमारी ने दरवाजा खोला तो खुशबू छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली।
शोर मचाने पर परिजन एकत्र हुए और शव उतारकर बिस्तर पर लिटा दिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और थानाध्यक्ष को अवगत कराया। थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी मय फोर्स और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। खुशबू के पिता राधेश्याम, भाई अमर और आदित्य सहित अन्य परिजनों ने पति मुकेश समेत अन्य ससुरालियों पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मायके पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें