फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sat, 11 Oct 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बेहिल गांव की मृतका रुबी की फाइल फोटो
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल गांव की रूबी (25) की शुक्रवार को सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि रूबी की मौत ससुराल में दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के कारण हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, रूबी की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व पैकोलिया थानाक्षेत्र के बेलभरिया गांव के रोहित पुत्र राजाराम से हुई थी। छह माह पूर्व रोहित रूबी को मुंबई ले गया, जहां वह अपनी बहन के घर रहने लगा और निजी कंपनी में नौकरी करने लगा। रूबी के पिता चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि शादी के बाद से ही रूबी को उसके पति और ससुराल वाले दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें