पुरानी बस्ती थाने में पटाखा लाइसेंसियों की बैठक करते सीओ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी- पुलिस
बस्ती। क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने शुक्रवार को थाना पुरानी बस्ती परिसर में पटाखा व्यापारियों के साथ गोष्ठी की। थानाध्यक्ष व पुलिस टीम के साथ पटाखा दुकानों की जांच की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों को निर्देश दिया कि वे अपने लाइसेंस की सभी शर्तों का कड़ाई से पालन करें और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के बाद ही दुकानें संचालित करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद