फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हैंगिंग की वजह से हुई थी विवाहिता की मौत

Sat, 01 Jul 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज के चुवाड़े गांव की विवाहिता की मौत हैंगिंग के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को उसका फंदे से लटका शव मिला था। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के नागपुर कुंवर निवासी माधुरी वर्मा का विवाह वाल्टरगंज चुवाड़े निवासी हरिश्चंद्र के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह टिन शेड में फंदे से माधुरी का शव लटकता मिला था। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण में पति समेत आठ के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें