फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Jul 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी पुलिस ने शुक्रवार को युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को क्षेत्र के चकदहा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया था कि मंगलवार को वह दवा लेने गई थी। घर पर उसकी बेटी को अकेली थी। तभी गांव का श्रीगणेश घर में घुस गया था। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब वह दवा लेकर घर लौटी तो आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने श्रीगणेश के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी का केस दर्ज किया था। थानाध्यक्ष कलवारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी श्रीगणेश को चकदहा के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें