फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

परशुरामपुर। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के खेमराजपुर गांव में आठ जुलाई की शाम को महिला के अपने कमरे में जलकर मृत पाए जाने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
खेमराजपुर गांव के शिवसहाय की पत्नी सुमन आठ जुलाई की शाम को अपने कमरे में जली अवस्था में पायी गई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। मृतका के भाई अरविंद कुमार निवासी पिपरा कपूरी थाना गौर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बहन सुमन को पति शिवसहाय दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आठ जुलाई को शिवसहाय ने डीजल छिड़ककर उनकी बहन को जला दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्र ने बताया कि भाई की तहरीर पर पुलिस ने शिव सहाय पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें