फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

दुबौलिया। थाना क्षेत्र के छपिया मलिक गांव में 32 वर्षीय विवाहिता का उसके कमरे में छत के कुंडे से फंदे से लटका शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छपिया मलिक गांव निवासी कौशल्या देवी के पति चंद्र प्रकाश मुंबई में रहते हैं। रविवार को घर पर सिर्फ ससुर केशव राम और कौशल्या की डेढ़ वर्षीय पुत्री साक्षी मौजूद थी। शाम चार बजे उसके ससुर खेत से लौटकर आए और बहू को आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर अंदर गया तो कमरे में फंदे से लटका उसका शव देखा। उसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया संजय कुमार ने बताया कि सीओ कलवारी के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई। अब तक घटना के कारणों के संबंध में कुछ पता नहीं चल सका है। परिवार की तरफ से तहरीर भी नहीं दी गई है। उसके मायके वालों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें