फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी मैराथन : महिला वर्ग में डिंपल, पुरुषों में रंजीत ने मारी बाजी

विज्ञापन
मिनी मैराथन दौड़ में विजेताओं को सांसद हरीश द्विवेदी और डीएम प्रियंका निरंजन ने किया गया पुरस्क? - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मिनी मैराथन : महिला वर्ग में डिंपल, पुरुषों में रंजीत ने मारी बाजी
विज्ञापन

बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ एवं जिला प्रशासन की ओर से शास्त्री चौक पर आयोजित 11वें बस्ती मिनी मैराथन में देश भर के करीब चार हजार धावकों ने सड़क पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। रविवार को आयोजित इस प्रतियोगिता के साढ़े छह किमी दौड़ के महिला वर्ग में वाल्टरगंज की डिंपल सिंह ने 22.35 मिनट में, जबकि पुरुष वर्ग में गोरखपुर के रंजीत कुमार पटेल ने 18.45 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।
जिला मुख्यालय पर आयोजित बस्ती मिनी मैराथन में सुबह छह बजे शास्त्री चौक पर जिले व प्रदेश के कई जिलों के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से आए प्रतिभागी एकत्रित हुए। यहां सांसद हरीश द्विवेदी व डीएम प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन का आगाज कराया। मिनी मैराथन के महिला वर्ग में प्रयागराज की नीतू कुमारी ने 22.40 मिनट में दौड़ पूरी कर द्वितीय और जिले की शशिलता ने 23.02 मिनट में दौड़ पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में वाल्टरगंज के सरवन कुमार ने 19.08 मिनट में दौड़ पूरी कर द्वितीय स्थान हासिल किया। राजस्थान के दिनेश कुमार ने 19.13 मिनट में दौड़ पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार के अलावा महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में शीर्ष 10 खिलाड़ियों को रनिंग किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मिनी मैराथन के आयोजक भावेश पांडेय ने कहा कि नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ 11 वर्षों से ऐसा आयोजन कराता रहा है। आगे भी ऐसा आयोजन होता रहेगा। इसमें संगठन, समाज और प्रशासन की सामूहिक भूमिका है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विशेष सहयोग करने वाले रिटायर्ड कर्नल बीएन मिश्रा, पंकज चौधरी, चंद्र भूषण सिंह, आलोक वर्मा, प्रभात पाल को सम्मानित किया गया। सांसद हरीश व डीएम प्रियंका निरंजन ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर अनूप खरे, दयाशंकर मिश्र, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, अभिनव उपाध्याय, संगीता यादव, आशीष शुक्ला, अंकुर वर्मा, मनमोहन श्रीवास्तव, आकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें