फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। छपिया थानाक्षेत्र के बभनान कस्बे के मरवटिया बाजार में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शहर के इटैलिया मोहल्ला निवासी अनिल की शादी पड़ोस में रहने वाले बिकाऊ पासवान की बेटी कन्नी से हुई थी। बभनान कस्बे के मरवटिया बाजार में ससुर व दामाद सपरिवार एक-दूसरे से 500 मीटर की दूरी पर रहते हैं। रविवार की रात कन्नी की मौत हो गई। मृतका के पिता बिकाऊ पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष छपिया संजय तोमर ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें