फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद मारपीट
विज्ञापन

नगर बाजार(बस्ती)। थाना क्षेत्र के दुबखरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों मे जमकर लाठी, डंडे व सरिया से मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम दुबखरा निवासी राघवराम यादव पुत्र राम सुमेर यादव ने नगर पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर हमारे पट्टीदार ह्रदय राम, रामजीत व इंद्रजीत अपशब्द रहे थे। इसका विरोध करने पर उक्त तीनों हाथ में लाठी, डंडा व सरिया लेकर घर में घुस गये। घर में मौजूद राजकुमारी पत्नी राघवराम, दुलारमती पत्नी पवन कुमार का हाथ तोड़ दिया। वहीं पवन कुमार का सिर फट गया। बीच बचाव कर रही पुत्री संजू को भी जमकर लाठी डंडे से पीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए अभियुक्त फरार हो गये। एसओ सतानंद पांडेय पुलिस ने राघवराम की तहरीर पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें