फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रयोगात्मक परीक्षा के दिन एप पर अपलोड होंगे अंक

Tue, 04 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
योगात्मक परीक्षा कड़े प्रबंध के बीच संपन्न होगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल और नंबरों की हेराफेरी रोकने के लिए यूपी बोर्ड ने कड़े नियम लागू किए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा के बाद उसी दिन छात्र-छात्राओं का नंबर एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

नौ फरवरी से शुरू होने वाले प्रयोगात्मक परीक्षा कड़े प्रबंध के बीच संपन्न होगा। इसके लिए यूपी बोर्ड ने गाइडलाइन जारी किया है। प्रयोगात्मक परीक्षा की रिकार्डिंग कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान कराए गए रिकार्डिंग को प्रधानाचार्य को रखना होगा। परीक्षा के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति किया जा चुका है।
विज्ञापन

जनपद के विद्यालय जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिकी विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा सकुशल संपन्न कराने की तैयारी में जुटे हैं। विद्यालयों में प्रयोगशाला में जो भी कमी है, उसे दुरुस्त किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि किसी विद्यालय में संसाधनों की कमी या कोई गड़बड़ी पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


..
कोट
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा नौ से 16 फरवरी तक होगी। इसके लिए जरूरी निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए गए हैं। पर्यवेक्षकों को नियुक्त की गई है। प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक उसी दिन एप पर अपलोड करना होगा। मानक में कमी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- जगदीश प्रसाद शुक्ल, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें