फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिवाली पर सज गया बाजार, सराफा कारोबार में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दिवाली का बाजार सज गया है। सराफा कारोबार से लेकर अन्य उत्पाद से जुड़े कारोबार में उछाल आया है। दुकानदार भी खरीदारी को लेकर उत्साहित दिखे। बताया गया कि इस बार हल्के व डिजाइनदार गहने खूब पसंद आ रहे हैं। जिसकी मांग दुकानों पर बढ़ी है।
विज्ञापन

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच धनतेरस को लेकर सराफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। बजट पर कीमतों के असर को देखते हुए ग्राहक भारी गहनों के बजाय हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन वाले आभूषणों को तरजीह दे रहे हैं। इस बार इलेक्ट्रोफॉर्मिंग ज्वैलरी का क्रेज भी बढ़ा है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए कारोबारियों ने नौ, 14 और 18 कैरेट के गहनों की नई रेंज बाजार में उतारी है।
सराफा दुकानों पर हल्के नेकलेस, अंगूठिया, टॉप्स और ब्रेसलेट के साथ टेंपल ज्वैलरी के विभिन्न डिजाइन उपलब्ध हैं। जर्मन फिनिश की अंगूठियां और इटालियन डिजाइन के टॉप्स व ब्रेसलेट ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। कम वजन में बड़े और आकर्षक डिजाइन की सुविधा देने वाली इलेक्ट्रोफॉर्मिंग ज्वैलरी भी पसंद की जा रही है। दिवाली और धनतेरस पर सोने के साथ चांदी की खरीदारी का भी विशेष महत्व है। इसे देखते हुए दुकानदारों ने चांदी के सिक्कों, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियो, पूजा की थाली और गिलास की नई रेंज रखी है।
विज्ञापन

बारीक नक्काशी वाली टेंपल ज्वैलरी और हल्की चांदी की मूर्तिया भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं। कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच ग्राहकों को राहत देने के लिए कई प्रतिष्ठानों पर मेकिंग चार्ज में छूट दी जा रही है। कुछ दुकानदार गोल्ड रेट प्रोटेक्शन ऑफर भी दे रहे हैं। इसके तहत बुकिंग के बाद डिलीवरी के समय सोने का भाव घटने पर ग्राहक को कम दर का लाभ मिलेगा, जबकि भाव बढ़ने पर बुकिंग के समय तय दर से ही भुगतान करना होगा।
इससे ग्राहक खरीदारी का बजट पहले से तय कर सकेंगे। पुरानी बस्ती, गांधीनगर समेत शहर और कस्बाई बाजारों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दिवाली के दौरान हल्के वजन के गहनों और चांदी के आभूषणों की मांग से कारोबार को गति मिलेगी। वहीं, कपड़ा के अलावा सजावटी सामग्री व पूजन सामग्री की भी मांग बढ़ी है।
डिजाइन और फिनिशिंग पर कारोबारियों का जोर
सराफा कारोबारी गौरव भारत ने बताया कि त्योहारों पर ग्राहक नए डिजाइन के आभूषण पसंद करते हैं। इस बार जर्मन फिनिश की अंगूठियो, आकर्षक हार और इटालियन डिजाइन के टॉप्स व ब्रेसलेट के कई मॉडल तैयार कराए गए हैं। ग्राहकों को मेकिंग चार्ज में छूट भी दी जा रही है। कारोबारी अभिषेक ने बताया कि सोने-चांदी के ऊंचे भाव के कारण कारोबार प्रभावित होने की आशंका थी, लेकिन कीमतों में कमी आने से बाजार में फिर रौनक लौटी है। पूजन के लिए चांदी की गणेश-लक्ष्मी समेत अन्य देवी-देवताओ की हल्की मूर्तिया पसंद की जा रही हैं। कारोबारी मनीष अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए 18 कैरेट के साथ नौ और 14 कैरेट के आभूषण भी उपलब्ध कराए गए हैं। चांदी के सिक्कों और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियो की खरीदारी में भी लोग दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें