फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छठ पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री की खरीदारी तेज

विज्ञापन
फल की दुकान पर खरीदारी करते लोग संवाद
विज्ञापन
बस्ती। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। सूप, दौरी, डोली, कपड़े और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। गांधीनगर से लेकर पुरानी बस्ती और कस्बाई बाजारों में पर्व की रौनक दिखने लगी है। बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक प्रमुख बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली बांस और मिट्टी से बनी वस्तुओं की मांग बढ़ गई है। गांधीनगर के दुकानदार अमित ने बताया कि बाजार में सूप 80 से 100 रुपये, नारियल पानी 60 से 70 रुपये और दउरा 200 से 300 रुपये में बिक रही है। दुकानों पर अबीर-गुलाल और पूजन की अन्य सामग्री भी उपलब्ध है।

खरीदारी करने पहुंचीं सीमा, ममता, मोनी और कंचन ने बताया कि छठ के समय सामानों के दाम डेढ़ से दोगुने तक बढ़ जाते हैं। ऐसे में उन्होंने पहले ही बांस से बने सूप और दउरा की खरीदारी कर ली है।
विज्ञापन


उधर, छठ को लेकर फल मंडियों में भी मांग बढ़ गई है। पुरानी बस्ती मंडी के फल व्यवसायी बिट्टू सोनकर ने बताया कि केला 30 से 50 रुपये दर्जन, सेब 80 से 100 रुपये, अनार 150 रुपये और पपीता 60 रुपये किलो बिक रहा है। शरीफा का भाव 100 रुपये किलो है।

रोडवेज, कंपनीबाग, पांडेय बाजार, मिश्रबाजार, स्टेशन रोड, लंका और लालदरवाजा सहित प्रमुख बाजारों में भी खरीदारों की भीड़ रही। व्रती महिलाओं के परिजन साड़ी, कपड़े और अन्य जरूरी सामान खरीदते नजर आए। पूजन सामग्री और कपड़ों की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें