गांधीनगर में लगी राखी की दुकान संवाद
बस्ती। भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही शहर के बाजार राखियों से सज गए हैं। फैंसी राखियों से बाजार सज गए हैं। मोटी व रूद्राक्ष की राखी भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहीं हैं।
बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ जुटने लगी है। रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के गांधीनगर, कटरा, कंपनीबाग, दक्षिण दरवाजा, पुरानी बस्ती समेत अन्य बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। फैंसी राखियों की चमक लोगों को आकर्षित कर रही है। मोती और सितारे जड़ी राखियों के साथ रुद्राक्ष वाली राखियां भी लोगों को पसंद आ रही हैं। हालांकि, मोर पंख और गणेश जी की आकृति वाली राखियों की मांग सबसे अधिक है।
बाजार में राखियों की कीमत 15 रुपये से शुरू होकर 250 रुपये तक है। वहीं, कुछ दुकानों पर 350 रुपये तक की फैंसी राखियां भी उपलब्ध हैं। कम कीमत वाली राखियां भी ग्राहकों के लिए विकल्प बनी हुई हैं।
गांधीनगर में राखी की दुकान लगाने वाले व्यापारी दीपक ने बताया कि इस बार कई नई डिजाइन की राखियां मंगाई गई हैं।