फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कृत्रिम फूलों, लड़ियाें व मोती झालर से सजा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दिवाली पर घर-आंगन को सजाने के लिए इस बार आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। इनकी खासियत है कि फूल मुरझाएंगे नहीं और सजावट भी लंबे समय तक बनी रहेगी। बाजार में रंग-बिरंगी लड़ियों के साथ झालर, तोरण और पूजन सामग्री की भी कई तरह की रेंज उपलब्ध है।
विज्ञापन

आकर्षक राजस्थानी बंदनवार ग्राहकों को लुभा रही, बजट के अनुसार लोग खरीदारी कर रहे हैं। घरों की पुताई का काम पूरा होने के बाद लोग दिवाली की तैयारियों में जुट गए हैं। मंदिरों और घरों को सजाने के लिए ओम, लक्ष्मी जी के पगचिह्न और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए दुकानदारों ने भी विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान का स्टॉक मंगाकर दुकानें सजा ली हैं। दुकानदार रवि, राजेश, मन्नू ने बताया कि दिवाली को लेकर झालरें, आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियां और पूजन सामग्री मंगाई गई है। बाजार में ग्राहक पहुंचने लगे हैं। उम्मीद है कि त्योहार तक कारोबार में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें