फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोरखपुर-गोंडा और भटनी-अयोध्या पैसेंजर सहित कई ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रेल मंत्रालय की ओर से लगातार ट्रेनों की गति बढ़ाने, संचलन समय में कमी लाने एवं अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन को लेकर लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर का निरंतर विस्तार किए जा रहा है। एक बार फिर गोंडा-बुढ़वल रेल खंड पर गोंडा से कचहरी रेलवे स्टेशन तक (5 किलोमीटर तक) तीसरी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य को लेकर पैसेंजर सहित एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है। उनमें 22 जून से 11 जुलाई तक गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। जबकि 29 जून से 10 जुलाई तक भटनी-अयोध्या मेमो पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके साथ ही 6 जुलाई को ट्रेन संख्या 15133 छपरा आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। 8 जुलाई को ट्रेन संख्या 15134 आनंद आनंद विहार टर्मिनल छपरा एक्सप्रेस और 8 और 9 जुलाई को गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी अप और डाउन एक्सप्रेस ट्रेन एवं ट्रेन संख्या 14618 अमृतसर पूर्णिया कोर्ट अप और डाउन निरस्त रहेगी।
9 जुलाई को ट्रेन संख्या 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस व 11 जुलाई को 15030 पूणे-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 22 जून से 11 जुलाई तक गोंडा-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। 29 जून से 10 जुलाई तक अयोध्या कैंट मनकापुर मेमो पैसेंजर अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें