फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी मनरेगा ने रामनगर में जांचे अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रावलियों को अपडेट रखने का दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार शुक्रवार को रामनगर ब्लॉक पहुंचे। यहां मनरेगा के कार्यों से संबधित अभिलेखों और पत्रावलियों की जांच की। इन्हें अपडेट करने का निर्देश संबंधित को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्यों के लिये खरीद की जा रही सामग्री से संबधित बिल और बाउचर आपूर्ति करने वाली फर्म से लेकर अपडेट किए जाएं। जिससे टीडीएस और इनकम टैक्स की कटौती किये जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने मनरेगा के तहत अधिक से अधिक मानव श्रम सृजित कराने के लिये धान की फसल कटने के बाद खाली हो रहे खेतों में मिट्टी का कार्य कराने के लिये बीडीओ को निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में बन रहे पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ मंजू त्रिवेदी, व मनरेगा का प्रभार देख रहे स्थापना लिपिक संजय श्रीवास्तव सहित सभी सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें