फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों ने धरने में बुलंद की मांगंे

Mon, 22 Aug 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीण चौकीदार एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने सोमवार को डीएम कार्यालय परिसर में धरना दिया। सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष भागीरथी गौतम के नेतृत्व में  जुटे जिले के  चौकीदारों ने मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के  माध्यम से  मुख्यमंत्री को भेजा। भागीरथी गौतम ने कहा कि ग्रामीण चौकीदारों की  घोर उपेक्षा की जा  रही है।  थानों पर उनका उत्पीड़न किया जाता है। मानदेय  में से हाजिरी  जाने के बाद  भी कटौती कर ली जाती है। मांग किया कि चौकीदारों  को चतुर्थ श्रेणी  कर्मचारियों भांति सुविधा दी जाए। यदि मांगे ने मानी गईं  तो 29 अगस्त को  लखनऊ के जीपीओ पार्क गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदेश भर के चौकीदार आंदोलन को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन


चौकीदार एसोसिएशन की मांगों में ग्रामीण चौकीदारों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों भांति  सुविधा  देने, पांच लाख रुपये दुर्घटना बीमा, प्रदेश, जिला   मुख्यालयों पर  चौकीदारों के लिए कार्यालय खोले जाने, हाजिरी रजिस्टर बनाए जाने,  साफा, वर्दी, टार्च के साथ साइकिल भत्ता दिए जाने, मृतक आश्रित   अनुकंपा  आदि शामिल हैं। धरने के दौरान राम बचन यादव,  तारकनाथ,   दयाराम दयाशंकर यादव, मकबूल, प्रहलाद, रामचेत, प्रमोद कुमार,  अजमत अली, जगदीश तिवारी, राजेंद्र कुमार, रामकुमार आदि ने संबोधित करते हुए ग्रामीण चौकीदारों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान सोनू  सिंह, राघवराम, गुरूदास, राम बुझारत, राम सुंदर, रामकरन, सुदर्शन,  मुख्तार,  आशिक  अली, रामपाल, राम मनोहर, राम गोपाल, रामदीन, मिठाईलाल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें