फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: मंजू लता ने ईटई खजुरी सीट से जीत बीडीसी का उपचुनाव

Sat, 11 Feb 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
परशुराम क्षेत्र के सिरसहवा से बीडीसी पद पर राजकुमार पांडेय ने दर्ज की जीत। संवाद
विज्ञापन
मंजू लता ने ईटई खजुरी सीट से जीता बीडीसी का उपचुनाव
विज्ञापन


- सिरसहवा सीट पर राजकुमार पांडेय और हथिनास में हरिशंकर की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर/दुबौला। परशुरामपुर ब्लॉक के ईटई खजुरी, सिरसहवा और गौर ब्लॉक के हथिनास में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। ईटई खजुरी सीट पर मंजू लता मिश्रा, सिरसहवा में राजकुमार पांडेय और हथिनास सीट पर हरिशंकर मिश्र ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सुबह 8:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। एक बजे तक दोनों सीटों के परिणाम आ गए। दुबौला प्रतिनिधि के अनुसार गौर ब्लॉक के हथिनास में बीडीसी पद पर हुए उपचुनाव में हरिशंकर मिश्र ने 87 मत अधिक पाकर जीत दर्ज किया। उन्हें कुल 351 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय प्रकाश को 264 मत मिले। चुनाव में 645 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार ईटई खजुरी सीट पर मंजू लता मिश्रा को 577 और श्रीश पांडेय को 511 मत प्राप्त हुए। मंजू ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रीश से 66 मतों अधिक पाकर चुनाव में जीत दर्ज किया। सिरसहवा सीट राजकुमार पांडेय को 453 और उर्मिमा को 349 मत मिले। इस प्रकार निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 104 मत अधिक प्राप्त कर राजकुमार पांडेय ने जीत दर्ज किया। चुनाव अधिकारी ओंकार नाथ वर्मा ने बताया कि शांतिपूर्वक मतगणना संपन्न हुई। विजेता प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र तुरंत दे दिया गया। मौके पर एडीएम कमलेशचंद्र, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम गुलाबचंद्र, सीओ शेषमणि उपाध्याय के अलावा गौर, पैकोलिया व परशुरामपुर पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें