फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीता खुदकुशी मामला : जांच करने गांव में पहुंची पुलिस, दर्ज किए बयान

Wed, 12 Nov 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भानपुर तहसील के नरखोरिया गांव की मनीता सोनी (45) की खुदकुशी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को पुलिस टीम गांव पहुंची और मृतका के पति, परिवारजनों और कई महिलाओं से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मनीता पर कई माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्ज का भारी दबाव था।
विज्ञापन

सोमवार को मनीता के पति बसंत सोनी ने सोमवार को सोनहा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कर्ज वसूली में कंपनी के एजेंटों के लगातार उत्पीड़न से उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बसंत के साथ ही गांव की 25 महिलाओं ने भी पुलिस को हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थनापत्र दिया, जिसमें चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट लिमिटेड समेत पांच माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि एजेंट गांव की महिलाओं को झांसे में लेकर जरूरत से ज्यादा कर्ज दे देते हैं और फिर मनमाना ब्याज लगाकर वसूली के लिए धमकाते हैं। बसंत की तहरीर में कहा गया है कि एजेंटों ने मनीता को धमकाया था कि अगर किस्त नहीं दी तो बाइक से बांधकर घसीटते हुए ले जाएंगे। पांच नवंबर को एजेंटों ने उसके साथ अभद्रता भी की थी। इसी तनाव में उसने अगले दिन फंदा लगाकर जान दे दी।
सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतका के पति और गांव की कई महिलाओं की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस ने सभी पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और माइक्रो फाइनेंस एजेंटों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें