फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनबढ़ों ने दो स्कूली बच्चों को पीटा, तीन पर केस

Sat, 05 Oct 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन सब्जी मंडी बभनान के पास का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। स्कूल से लौट रहे बच्चों को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
गौर थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी कन्हैया सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका पुत्र अंश सिंह व भाई का पुत्र अभिनव सिंह गड़हादल थम्हन के एक स्कूल में पढ़ते हैं। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने पर दोनों साइकिल से घर लौट रहे थे। दोनों गौर-बभनान मार्ग पर नवीन सब्जी मंडी के सामने पहुंचे थे। इसी बीच बभनान बाजार निवासी अपूर्व सोनी, सक्षम सोनी व अमन सोनी बाइक से आए और मारना पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में अंश सिंह का सिर फट गया और खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो जान से मार देने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। मौके पर मनबढ़ों की एक बाइक छूट गई। बाइक को बभनान पुलिस को सौंप दिया गया। तहरीर के पुलिस ने तीनों लोगों पर केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक गौर राम कुमार राजभर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी बभनान अनन्त कुमार मिश्र को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें