फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भंडारे में दो महिलाओं के मंगलसूत्र खींचे, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा इलाके में भंडारे के दौरान दो महिलाओं के मंगलसूत्र खींचने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के भुअरिया मीरगंज निवासी प्रियंका के रूप में हुई है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के बेलहर कला थाना क्षेत्र के दुधारा निवासी उमा यादव अपनी साथी मीरा के साथ भंडारे में भोजन कर रही थीं। इसी दौरान आरोप है कि महिलाओं ने दोनों के मंगलसूत्र खींच लिए। उमा की बेटी ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, जिसमें प्रियंका पकड़ी गई। पुलिस ने उसके पास से दोनों मंगलसूत्र बरामद किए हैं। मामले में तीन अन्य अज्ञात महिलाओं की संलिप्तता भी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें