फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हल्दी समारोह में मायके जा रही महिला से मंगलसूत्र छीनी

Tue, 18 Feb 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर क्षेत्र के मस्कनवा-चौरी मार्ग पर हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर (बस्ती)। थाना क्षेत्र के मसकनवा-चौरी मार्ग पर पेरीपोखर के करीब रविवार शाम करीब 7:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने मायके में हल्दी समारोह में शामिल होने जा रही महिला से मंगलसूत्र छीन लिया। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, चौरी निवासी हरदेव गुप्ता के यहां रविवार को हल्दी समारोह था। हरदेव की भतीजी रंजीता पत्नी विजय कुमार निवासी मसकनवां बाजार जिला गोंडा अपने बेटे विशाल के साथ बाइक से हल्दी समारोह में शामिल होने जा रही थी। शाम करीब 7:30 बजे पेरीपोखर गांव के पास पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक रोकवा कर गले से मंगलसूत्र छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजीता के शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश मसकनवां की तरफ भाग गए। खबर लिखे जाने तक मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था। एसएचओ दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें