फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंडल को जल्द मिलेगी फॉरेंसिक लैब की सौगात

Mon, 30 Oct 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- 48.33 करोड़ की लागत से शुरू हुआ विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण
विज्ञापन

- मार्च 2025 में निर्मित कर पुलिस विभाग को करेगा हस्तांतरित

- मोबाइल, खून, अंगुली व मादक पदार्थों समेत अन्य नमूनों की जांच के लिए मंडल में मिलेगी सुविधा



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। मंडल मुख्यालय पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला यानी कि फॉरेंसिक लैब का निर्माण शुरू हो चुका है। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी लैब का निर्माण करने के लिए अपना स्टोर रूम व कार्यालय स्थापित कर दिया है। इससे मादक पदार्थों, खून, अंगुली व मोबाइल के जरिए होने वाले अपराधों की जांच कर कम समय में नतीजा निकाला जा सकेगा और लंबित मुकदमों की प्रभावी पैरवी की जा सकेगी।



पूरे प्रदेश में कुल 12 फॉरेंसिक लैब संचालित हो रहे हैं। जहां सभी 70 जिलों से आए नमूनों की जांच होती है। इससे रिपोर्ट मिलने में तकरीबन 15 दिन से एक माह तक का समय लग जाता है। रिपोर्ट आने के बाद तब उन नमूनों की जांच को साक्ष्य के रूप में न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है। इसमें सबसे अधिक मादक पदार्थों के नमूनों की जांच में मुश्किलें आती हैं। नतीजतन कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इधर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुश्किल को आसान करने के लिए मार्च में प्रदेश के बस्ती, अयोध्या, मिरजापुर, आजमगढ़, बांदा व सहारनपुर समेत छह जिलों में भी फोरेंसिक लैब बनाने का निर्देश दिया था। इसके निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी भवन खंड को सौंपी गई है। बस्ती सदर तहसील के पचीसा गांव में निर्मित होने वाले इस लैब पर कुल 48.33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें लैब के अलावा परीक्षण से संबंधित अन्य संसाधनों का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन


-

पांच मंजिला भवन में स्थापित होगा पूरा लैब



पीडब्ल्यूडी भवन खंड के सहायक अभियंता अखिलेश कुमार के अनुसार 2076 वर्ग मीटर भूभाग में पांच मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें भूतल पर पार्किंग होगी और प्रथम तल पर रिकार्ड रूम, साइंटिस्ट रूम, डॉक्यूमेंट रूम, प्रशासनिक भवन, मैनेजमंट व फील्ड यूनिट रूम के साथ ही फिजिक्स व बैलेस्टिक डिवीजन बनाया जाएगा। दूसरे तल पर एनलाइसिस रूम, केस ओपेनिंग, सीविट रीओपेन रूम, मीटिंग हाल, लाइब्रेरी, रिकार्ड रूम, स्टोर रूम व डीडी बायलोजी के रूम बनाए जाएंगे। बताया कि तीसरे तल पर फोटो डिवीजन, डीडी कंप्यूटर व डीडी मेडिकालोजी, डीप रेफ्रिजरेटर व साइंटिस्ट रूम का निर्माण होना है। साथ ही चौथे मंजिल पर कैंटीन, फायरिंग रेंज, डीडी टाक्सानोलॉजी डिवीजन, कमेस्ट्री डिवीजन व रेफ्रिजरेटर रूम स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


-

टीम को दिया कार्य शुरू करने का निर्देश



पीडब्ल्यूडी भवन खंड के अधिशासी अभियंता सत्यपाल ने बताया कि फोरेंसिक लैब के लिए भवन निर्माण का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। साइट पर स्टोर रूम व कार्यालय स्थापित करवाया जा रहा है और एई अखिलेश कुमार व अवर अभियंता आरपी चौधरी की टीम को मार्च 2025 तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें