फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमृतसर से भटककर पहुंची महिला, पति के सुपुर्द की गई

Mon, 30 Oct 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पंजाब के अमृतसर से भटककर एक महिला यहां पहुंच गई। महिला थाने की पुलिस ने रविवार को उसके परिवार के लोगों को बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना अनीता यादव ने बताया कि गांधीनगर के जीआईसी के पास स्थित एक होटल के पास कई दिन से एक महिला घूम रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसे महिला थाने पर लाकर पूछताछ की गई। काफी प्रयास के बाद उसने अपना प्रीती देवी पत्नी बब्लू निवासी ग्राम प्रीत ऐवन्यु टेंट वाली गली फतेगढ़, चुड़िया अमृतसर बताया। मोबाइल फोन के जरिये उसके पति बब्लू से संपर्क कर उसकी पत्नी के विषय में बताया गया। रविवार को बब्लू शाह अपने दोस्त रवि कुमार के साथ आए। पूरी तरह से पुष्टि और पहचान होने के बाद प्रीती को उसके पति के सुपुर्द किया गया। उसके पति ने बताया कि ट्रेन में जाते समय वह बिछड़ गई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें