फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में डूबा रहा मंडल, चार बजे मिली बिजली

Tue, 30 Aug 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
अंधेरे में डूबा रहा मंडल, चार बजे मिली बिजली
विज्ञापन
बस्ती और सिद्धार्थनगर के लोगों के लिए सोमवार की रात और मंगलवार का दिन परेशानियों से भरा रहा। मुख्य लाइन में फाल्ट के कारण दोनों जिलों की आपूर्ति ठप रहने से जनजीवन बेहाल रहा।
विज्ञापन

बस्ती के अमहटघाट सब स्टेशन से जुड़े लगभग सात मोहल्लों के हजारों लोग रात ढाई बजे से दिन चार बजे तक बिजली के बिना परेशान रहे। यहां पर बेलगढ़ी के पास केबल खराब हो जाने के कारण विद्युत बाधित रहा। वहीं सिद्धार्थनगर के सभी 15 विद्युत उपकेंद्र के लाखों लोगों को रात ढाई बजे से दिन में एक बजे तक बिजली के बिना रहना पड़ा। यहां पर बांसी क्षेत्र के करहरिया गांव के पास 33 केवी लाइन का तार पेड़ से छू रहा था। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से सबसे अधिक बच्चों और बुजुर्ग लोगों के साथ घर में पड़े मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।

कई घरों के इंन्वर्टर जवाब देने से समस्या और बढ़ गई। ऐसे में लोगों हाथ के पंखे से काम चलाना पड़ा। परेशान लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को लेकर कर्मियों को खूब कोसा। यहां की लाइन ठीक करने करने में 11 घंटे लग गए। मुख्य अभियंता सीपी गुप्त ने बताया कि दोनों जनपदों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जो समस्या थी, उसे दूर कर दिया  गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें