मृतक की पहचान परशुरामपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर निवासी शिवकुमार (30) पुत्र स्वर्गीय रामबूझारत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती आपस में रिश्तेदार थे। पहले दोनों का रिश्ता तय हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई थी। इस बात से युवक आहत बताया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे शिवकुमार युवती से मिलने की जिद लेकर उसके घर पहुंचा था। युवती के परिजनों ने उससे मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने घर के बाहर अपने असलहे से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर हर्रैया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।