फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के खड़ौआ जाट चौराहे पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खड़ौआ जाट निवासी राम सूरत (55 व) नाई की दुकान से निकलकर सड़क पार कर रहे थे, तभी बस्ती की तरफ से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से राम सूरत के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और बाइक पर सवार एक युवक को हिरासत में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें