फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सऊदी अरब में बेटे के अपहरण की सूचना देकर 60 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विदेश में रह रहे बेटे के अपहरण की झूठी सूचना देकर 60 हजार रुपये ठग लेने का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों के झांसे में आकर पिता ने ऑनलाइन 60 हजार रुपये उनके बताए हुए खाते में भेज दिया। बाद पता चला कि उनका बेटा सुरक्षित है। उनसे साइबर ठगी की गई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लालगंज थानाक्षेत्र के रमपुरवा बानपुर निवासी बेचूराम ने शिकायती-पत्र देकर पुलिस को बताया कि उनके पास मोबाइल पर गत छह नवंबर सुबह करीब नौ बजे एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन रिसीव करते ही उन्हें बताया गया कि तुम्हारा जो सऊदी अरब में है, उसका बेटे का अपहरण हो गया है। अगर तुम बच्चे को जिन्दा देखना चाहते हो तो हमारे गूगल-पे पर 60 हजार रुपये तुरंत भेज दो।
साइबर ठगों ने फोन काटने से भी मना किया। बेचूराम को कुछ पल के लिए यकीन कर बैठे कि उनका बेटा ही इनके गिरफ्त में है। बेटे की जान बचाने के नाम पर साइबर ठग तुरंत पैसा भेजने की मांग करने लगे। बेचूराम दो बार में 45 हजार व 15 हजार रुपये साइबर ठगों के बताए गूगल पे पर भिजवा दिया। बाद में उनसे जालसाज डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगे। उन्हें शक हुआ और जब उनकी अपने बेटे से बात हुई तो उन्हें पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। उन्होंने मंगलवार को प्रकरण की शिकायत पुलिस अफसरों से कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें