फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवई नाले में डूबने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रवई नाले में डूबने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। स्थानीय कस्बे से सटे पड़ोसी जनपद गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहरी बुजुर्ग गांव में रवई नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छपिया थाना क्षेत्र के बेलहरी बुजुर्ग गांव निवासी शिव पाल (45) रविवार को दोपहर फसल देखने अपने खेत में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौटते समय पैर फिसलने से वह रवई नाले में गिर गए। मौजूदा समय में नाले में काफी जलभराव होने के चलते वह पानी में डूबने लगे। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। पानी से बाहर निकालने पर उन्हें मृत पाया गया। प्रभारी निरीक्षक छपिया प्रमोद सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें