फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

भानपुर/बस्ती। गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड पर स्थित वाल्टरगंज थाने के अटरा रेलवे पुल पर पटरी के बीच बुधवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह शव की शिनाख्त करवाने में जुट गए।
इसी बीच थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी आबिदा खातून पत्नी मोहम्मद अफजल अपने पुत्र के गुम होने की सूचना देने थाने पर पहुंचीं। पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की तस्वीर दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो देख आबिदा ने उसकी पहचान अपने 22 वर्षीय पुत्र मुबारक के रूप में की। एसओ योगेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें