गौर। गौर-बभनान रेलवे स्टेशन के बीच सुमही गांव के पास सोमवार को दोपहर में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक ने मेमो के जरिये गौर पुलिस को अवगत कराया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई तो थोड़ी देर बाद उसकी पहचान गौर थाना क्षेत्र के सुमही गांव के पंकज कुमार (20) के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव का पंचनामा कराकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद