बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के कुसमौर निवासी विकास ने तहरीर देकर बताया है कि बीते 22 मई को उनका भाई विशाल रात लगभग आठ बजे काम करके अपने घर वापस आ रहा था। तभी उनके भाई को देखकर गांव निवासी शिवा का कुत्ता भौंकने लगा। यह देख उनके भाई ने कुत्ते को डांट दिया। इसी बात पर शिवा भड़क गया और उनके भाई विशाल को मारने-पीटने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए तो आरोपी अपशब्द कहने लगा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिवा और उसके भाई शिवम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।