फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एपीके फाइल के जरिये साइबर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। एपीके फाइल (एंड्रॉयड एप्लीकेशन पैकेज) के जरिये साइबर ठगी करने के आरोपी को साइबर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के घोरांग निवासी देवव्रत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन, छह सिम, आधार और पैन कार्ड आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में साइबर ठग की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि आरोप को अमहट पुल के आगे फोरलेन जाने वाली सड़क के पास से दोपहर करीब 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने चाचा के मोबाइल नंबर का प्रयोग कर साइबर ठगी करता है। उसने बताया कि फर्जी आईडी बनाकर वायामटेक एप के जरिये एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उनके एसीआई क्रेडिट कार्ड से 29 दिसंबर 2025 को 8079 और 8584 रुपये ट्रांसफर कर दूसरे का बिजली बिल जमा कर दिया था।
विज्ञापन

-
इन बातों का रखें ख्याल
-मैसेंजिंग एप या ईमेल पर आने वाले लिंक पर क्लिक न करें।



-इंटरनेट मीडिया पर अपनी गतिविधियां साझा करने से बचें।



-इंटरनेट मीडिया पर अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।



-वाट्सएप पर अनजान नंबर से आए वीडियो या वाइस काॅल उठाने से बचें।



आधार कार्ड की बायोमेट्रिक जानकारी को हमेशा रखें लाॅक।



-स्क्रीन शेयरिंग एप को प्रयोग करने से बचें।



-इंटरनेट मीडिया मंचों औ खातों के पासवर्ड बदलते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें