फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राम को बनाए आधार, भवसागर से हो जाएंगे पार

Thu, 24 Apr 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज के मरवटिया तिवारी नौ दिवसीय श्री रुद्र चंडी ज्ञानदीप महायज्ञ के पहले दिन चित्रकूट से आए पंकजेश तिवारी ने राम कथा सुनाई। कहा कि इस कलियुग में मर्यादा पुरुषोत्तम राम को आधार बना कर भक्त भव सागर से पार हो सकते हैं। कलाकारों ने श्रीकृष्ण के जन्म का सजीव मंचन किया। श्रद्धालु हर्षित हो उठे। चित्रकूट से आए कलाकारों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बनाए रखा।
विज्ञापन


रासलीला में कलाकारों ने नंद के घर भगवान श्री कृष्ण के जन्म का मंचन किया। बधाई गीत से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। मुख्य रूप से समिति के पंकज तिवारी, श्रवण कुमार तिवारी, रमेश ओझा, आदित्य ओझा, रोहित तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें