महादेवा। महुली मार्ग पर बोकनार गांव के पास शनिवार दोपहर 12:30 बजे सुबह से हो रही बारिश के कारण सड़क के किनारे का गूलर का पेड़ अचानक गिर गया। गनीमत रही कि उस समय मार्ग खाली था। सड़क के बीच पेड़ गिरने से आवागमनबाधित हो गया। लंबी दूरी तक जाम लग गया। लगभग ढाई घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। इसकी सूचना डीएम को मिली। डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत व थाना प्रभारी लालगंज सुनील गौड़ के प्रयास से पेड़ की टहनी कटवाकर आवागमन बहाल कराया गया। संवाद