फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला थाने की टीम ने पूजा पंडालों का जायजा लिया

Sat, 21 Oct 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुर्गापूजा पंड़ालों का भ्रमण करती महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव व टीम
विज्ञापन
बस्ती। शहर में दुर्गा पंड़ालों की रौनक बढ़ने के साथ ही भीड़ भी बढ़ने लगी है। देर रात तक सड़क पर पंडालों का दर्शन करने वाले निकलने लगे हैं। ऐसे में पुलिस की गस्त भी बढ़ गई है। शुक्रवार को महिला थाने की टीम ने रोडवेज से लेकर कंपनीबाग, कचहरी तक के पंडा़लों का भ्रमण कर जांच की। प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने बताया कि भ्रमण के दौरान पंड़ालों में महिलाओं की सुरक्षा, बैठने, पूजा करने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों के बारे में जांच की गई और आयोजकों से इस संबंध में फीडबैक लिया गया। जहां पर व्यवस्था सही नहीं दिखी वहां इसे ठीक करने को कहा गया। पंडाल में सुरक्षित तरीके से बिजली की वायरिंग करने, लाउडस्पीकर निर्धारित ध्वनि सीमा तक बजाने की हिदायत दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें